मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने बोटिंग में गंगरेल का जलक्षेत्र , गांधी मंदिर का भ्रमण किया

 

 जिले में पर्यटन विकास की संभावनाओं और किये जा रहे कार्यों को सराहा



धमतरी। प्रदेश के मुख्य सचिव आर.पी. मंडल  ने गंगरेल पहुंच जिले में पर्यटन के विकास की संभावनाएं, अब तक किए गए कार्यों और भावी कार्ययोजना की समीक्षा की। गंगरेल के बरदिहा लेक व्यू में आयोजित बैठक में कलेक्टर  रजत बंसल ने जिले के गंगरेल, रुद्री, सोंढूर, नरहरा और माड़मसिल्ली बांध इत्यादि में पर्यटन को विकसित करने के प्रयासों के बारे में पावर पॉइन्ट प्रेजेंटेशन के जरिए जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गंगरेल के आस-पास के युवाओं को वी.टी.पी. के माध्यम से प्रशिक्षित कर पर्यटन से जोड़ रोजगार के अवसर सृजित किए गए हैं। इसी तरह सायफन आधारित माड़मसिल्ली बांध के पास उद्यान बनाने की योजना है।  नरहरा धाम में नरवा के तहत नाला ट्रीटमेंट, पुलिया, सड़क, शौचालय आदि अन्य सुविधाएं भी विकसित की जा रही। मुख्य सचिव ने नरहरा धाम में सैलानियों की बढ़ती तादाद देख उसका बेहतरीन विकास करने पर बल दिया। मुख्य सचिव ने बोटिंग के जरिए गंगरेल का जलक्षेत्र , गांधी मंदिर का भी भ्रमण कर वहां पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की।

कलेक्टर ने इस मौके पर बताया कि इसी तरह सप्तऋषि आश्रम को भी पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने का प्रयास जिले में है। नगरी के वनांचल में बसे जबर्रा के प्रति आकर्षित हो रहे सैलानियों के विषय मे भी मुख्य सचिव को जानकारी दी, जिसे मुख्य सचिव ने काफी सराहा। इस मौके पर कलेक्टर ने बताया कि अम्बेडकर चैक से रुद्री होते हुये गंगरेल तक फोर लेन बनाने के लिए 40 करोड़ का बजट प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग द्वारा भेजा गया है, जिससे कि पर्यटकों के आवाजाही में सहूलियत हो। सोंढूर बांध के आस-पास पगोड़ा लगाकर पर्यटकों को और आकर्षित करने की योजना है। इसके अलावा राम गमन पथ का चिन्हांकन कर लिया गया है, पर्यटको को आकर्षित करने सुविधाएं विकसित करने की योजना है। पर्यटन के लिए जिले में किये जा रहे प्रयासों की मुख्य सचिव ने भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, बस इनका सही तरीके से विकास जरूरी है। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिले के युवाओं के रोजगार उन्नयन हेतु शुरू की गयी युवोदय योजना के बारे में भी मुख्य सचिव को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित वायु सेना भर्ती रैली में 206 लोगों का चयन हुआ, इसके बाद से कॉलेज के युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार, नशामुक्ति की जानकारी देने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार इत्यादि विभिन्न विभागों द्वारा समन्वित प्रयास किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने इसे भी काफी सराहा। बैठक बाद मुख्य सचिव ने बोटिंग के जरिए गंगरेल का जलक्षेत्र , गांधी मंदिर का भी भ्रमण कर वहां पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ मे पर्यटन सचिव श्री पी. अंबलगन, पुलिस अधीक्षक  बी.पी.राजभानू, वनमंडलाधिकारी  अमिताभ बाजपेयी, सीईओ जिला पंचायत नम्रता गांधी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने