लिंगो दसराहा जात्रा कसपुर में, समाज जनों सहित श्रद्धालुओं ने लगाई अर्जी

 



नगरी।छत्तीसगढ़ का सिहावा अंचल विभिन्न देवी देवताओं और ऋषि मुनियों की प्राचीन काल से तपोस्थली रही है।कई साक्ष्य आज भी विद्यमान हैं जो जनमानस के आस्था का केन्द्र बना हुआ है।ऐसे ही तकरीबन चालीस पालियों/परगना के लोगों को एक सूत्र में बांधकर,रक्षा-सुरक्षा की जिम्मेदारी लेकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद देता आदि शक्ति लिंगो बाबा जी का पेनठाना ग्राम कसपुर में भानसा नाला के किनारे स्थित है।जहां पर कई पीढ़ी से लिंगो बाबा की सेवा अर्जी किया जाता रहा है।बताया जाता है लिंगो बाबा की पाली क्षेत्रों में महानदी के पार दक्षिण पश्चिम के समस्त पाली(ग्राम) सम्मिलित हैं। आज भी वहां के लोग बड़ी श्रद्धा और मन्नतें लेकर लिंगो बाबा की सेवा अर्जी करते देखे जाते हैं।


परम्परा को बरकरार रखते हुए क्षेत्र के लोगों द्वारा इस वर्ष भी दसराहा के पूर्व जात्रा (सामूहिक सेवा अर्जी) किया गया जो कसपुर ग्राम में  सम्पन्न हुआ। उपस्थित गोंडवाना समाज के पूर्व अध्यक्ष  चेतन सिंह मरकाम एवं अन्य प्रबुद्ध जनों ने बताया गया कि लिंगो की महिमा अपार है इसके दरबार में आकर जो भी मन्नतें मांगा जाता है वह अवश्य पूरा होती है। लिंगो बाबा की दो पत्नियां हैं जिसे बड़की-छोटकी दाई कहते हैं। जात्रा कार्यक्रम में लिंगो बाबा उनकी दोनों पत्नियाँ, सिहावा का खड़िया बाबा और सीताकुंवर सिर पर विराजमान रहीं।जो लोगों से वार्तालाप करके सुख समृद्धि के साथ जीवन यापन करने का आशीर्वाद दिया।तत्पश्चात विधि- विधान पूर्वक सेवा अर्जी गायता  रामप्रसाद नेताम  द्वारा सम्पन्न किया गया। 


 

 सुरेन्द्र नेताम ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी पाली क्षेत्रों से सैकड़ों लोग सेवा चाउर और नारियल लेकर पहुंचे थे। मुख्य रूप से गोंडवाना समाज सेवा समिति तहसील अध्यक्ष  रामप्रसाद मरकाम, पूर्व अध्यक्ष कुंदन साक्षी, पूर्व विद्यायक श्रवण मरकाम,जिला पंचायत सदस्य  मनोज साक्षी, कर्मचारी प्रभाग के पूर्व अध्यक्ष हरक मंडावी, साधू राम नेताम,कोषाध्यक्ष सोनाउ राम नेताम, लिंगो बाबा देव् समिति के अध्यक्ष  गौचन्द मरकाम,सचिव विजय कोर्राम,समाज के उपक्षेत्रीय अध्यक्ष बुधराम साक्षी,बेलरगांव उपक्षेत्र के अध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव, तहसील सदस्य दलगंजन मरकाम, उपक्षेत्रीयकर्मचारी संघ अध्यक्ष जोहन नेताम, सचिव पूरन सिंह मंडावी,कृष्णा राम मरकाम, आत्मा राम साक्षी, राजेन्द्र साक्षी,मेहतर सोरी, सागर कुंजाम, जयचन्द मरकाम, लक्ष्मण मंडावी, पीला राम मरकाम, मंगल मरकाम,बसन्त मरकाम, जोहत राम नेताम,पतिराम कुंजाम, रामचंद्र मरकाम जनक नेताम सगा सिपाही महेंद्र नेताम, सदाराम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।सेवा अर्जी पश्चात सामाजिक संगोष्ठी भी की गई।जिसमें विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने