वतन जायसवाल
रायपुर। कवर्धा सांप्रदायिक तनाव के बीच बयान देना दुर्ग आईजी को भारी पड़ सकता है। भाजपा विधायकों और नेताओं ने आईजी की भूमिका में संदेह जताते हुए उनके खिलाफ अपराध दर्ज किये जाने का आवेदन पिपरिया के दशरंगपुर थाने में आवेदन दिया है साथ ही पुलिस महानिदेशक को भी इस मामले के पत्र लिखा है।
दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कवर्धा में हुए सांप्रदायिक हिंसा के बढ़ने का कारण भाजपा को बताया था और कहा था कि शांतिपूर्ण आंदोलन की बात कही गई थी। लेकिन उन्होंने बाहर से लोग बुलाए थे जिससे हिंसा बढ़ गई। यह सुनियोजित तरीके से किया गया था।
आईजी के बयान से नाराज़ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, शिव रतन शर्मा समेत भाजपा नेता विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिला के दशरंगपुर पिपरिया थाना में आईजी विवेकानंद सिन्हा के ख़िलाफ़ जांच का आवेदन दिया है। पुलिस महानिदेशक के नाम से दिए गए आवेदन में भाजपाईयों ने कहा है कि आईजी विवेकानंद सिन्हा अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जा कर राजनीतिक बयानबाजी करने में लगे हैं। उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाये और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएं।
एक टिप्पणी भेजें