5 राज्यों में चुनाव का शंखनाद, यूपी में 7 चरण में होंगे चुनाव,सभी राज्य में 10 मार्च को मतगणना, 15 जनवरी तक रैली पर रोक

वतन जायसवाल

रायपुर। 5 राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। सबसे अधिक चर्चित राज्य उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे तो मणिपुर में दो चरण और गोवा पंजाब, उत्तराखंड में एक ही चरण में चुनाव होंगे। सभी राज्यों की मतगणना 10 मार्च को होगी।

 मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने आज 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया  उप्र में  7 चरण में चुनाव कराए जाएंगे। प्रथम चरण-10 फरवरी, द्वितीय चरण-14 फरवरी, तृतीय चरण-20 फरवरी, चतुर्थ चरण-23 फरवरी, पांचवा चरण-27 फरवरी,छठा चरण-3 मार्च ,सातवां चरण-7 मार्च को संपन्न होगा। इसी तरह पंजाब, उत्तराखंड, गोवा 14 फरवरी, मणिपुर 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होंगे। 

आयोग ने 15 जनवरी तक रैली, रोड शो और पदयात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान नुक्कड़ सभा, बाइक रैली पर भी रोक रहेगी। कैंपेन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी।  घर-घर जाकर पांच लोगों को प्रचार करने की अनुमति होगी। जीत के बाद विजय जुलूस पर रोक रहेगी। 

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की जानकारी know your candidate एप पर उपलब्ध होगी।

Suvidha Candidate एप सक्रिय रहेगा। ये राजनीतिक दलों के लिए है। उन्हें किसी दफ्तर में जाकर रैली वगैरह के लिए इजाजत नहीं मांगनी होगी। वे इस एप के जरिए उपलब्धता देख सकेंगे। 

Cvigil एप का इस्तेमाल आम जनता और मतदाता कर सकेंगे। किसी भी गड़बड़ी की फोटो खींचकर इस एप पर अपलोड की जा सकेगी। 100 मिनट के अंदर चुनाव आयोग की टीम वहां पहुंचकर जरूरी कदम उठाएगी।

18.34 करोड़ मतदाता इस बार चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इनमें 8.55 करोड़ महिलाएं हैं। 24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। महिला वोटरों की भागीदारी बढ़ी है। 11.04 लाख महिलाएं पहली बार मतदान करेंगी।

पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की संख्या में कमी के कारण हमें मतदान केंद्रों को बढ़ाकर 30,330 करना होगा। इससे कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 हो गई है। हर मतदान केंद्रों पर अधिकतम 1250 वोटर ही होंगे। हर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पूरी तरह से महिला स्टाफ के जिम्मे होगा। 690 निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसे 1620 मतदान केंद्र होंगे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने