घरों पर राष्ट्रध्वज फहराकर हर घर तिरंगा मुहिम को मजबूत करने की सीईओ जिला पंचायत ने की अपील


धमतरी। जिले के हर घरों में तिरंगा लहरायेगा। लोग झंडा फहरायेंगे और फिर सेल्फी लेकर वेबसाईट पर अपलोड करेंगे।सीईओ जिला पंचायत ने सभी लोगों से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराकर हर घर तिरंगा मुहिम को मजबूत करने की अपील की है। 

 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने बताया कि- भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा निर्देशित हर घर तिरंगा 2024 कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर बैठक आयोजित कर तैयारी का जायजा लिया गया ।


जनपद पंचायत धमतरी, कुरुद, मगरलोड, नगरी को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं कि संस्कृति मंत्रालय के निर्देश के आलोक में मुख्यतः नौ गतिविधियां जैसे-तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा कांसर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान, तिरंगा मेला का आयोजन जनपद स्तर पर सम्मिलित है। आयोजन वृहद रूप से हो रहे हैं। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, छात्र व छात्राएं, एनसीसी एवं स्काउट गाइड के बच्चे व समूह की महिलाएं,पदाधिकारी हाथ में तिरंगा लेकर शामिल हो रहे हैं। तिरंगा कैनवास भी स्थापित किये गये हैं। जिसमें लोग किसी भी भारतीय भाषा में हर घर तिरंगा और जय हिंद का ई. कैनवास का डिजाइन राष्ट्रीय ध्वज के समान में कर रहे हैं। इसके अलावा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी घरों में तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है। इसके लिए ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों द्वारा लोगों को तिरंगा उपलब्ध कराया जा रहा है। तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों को ध्वज फहराने और तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर संबंधित वेबसाइट पर अपलोड भी किया जा रहा है। साथ में सोशल मीडिया के निर्धारित प्लेटफॉर्म के साथ साझा कर रहे हैं। 

ग्राम पंचायत मुजगहन सरपंच  चन्द्रशेखर साहू ने कहा कि इस अभियान का मकसद हर भारतीय को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके सभी लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को पैदा करना है। ग्राम पंचायत परसतराई सरपंच ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा मुहिम अभियान की शुरूआत की  है। 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगे का इस्तेमाल प्रोफाइल तस्वीर के तौर पर करने के लिए हर किसी को प्रेरित किया। देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक तिरंगा फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें। ग्राम पंचायत सचिव पोटियाडीह श्री भूपेश सिन्हा ने 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा आंदोलन में शामिल होने और तिरंगा फहराने का आग्रह हर भारतीय लोगों से किया।
इस अवसर पर नगरी सिहावा, मुजगहन के ग्रामीणों द्वारा राष्ट्र ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए शपथ लिया गया और यह कहा गया कि मैं तिरंगा के प्रति हमारे स्वतंत्रता सेनानी और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करुंगा। और भारत के विकास के प्रति स्वयं को समर्पित करुंगा। ग्राम पंचायत रुद्री, तरसींवा, सोरम में तिरंगा कैनवास तथा ग्राम पंचायत अकलाडोंगरी में बाईक रैली निकालकर युवाओं ने हर घर तिरंगा फहराने का आव्हान किया।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने